जेल से आने के बाद आज़म खान की दिल की बात, गंगा न्यूज़ 24 पर
रामपुर। तिहाड़ और डासना जेल से रिहाई के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान ने एक इंटरव्यू में अपने जेल के दिनों, बेटे अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, ओवैसी और 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर दिल की बात रखी।

जेल के दिनों पर भावुक हुए आज़म –
आज़म खान ने कहा, खुद जेल में रहने से डरा नहीं था, लेकिन एमटेक किए बेटे को अपने साथ जेल में सुलाना और उससे ये सुनना कि “क्या अब्बा कभी छूट भी पाएंगे?” — लगता था किसी ने जिगर में खंजर डालकर चीर दिया हो। 15dd
उन्होंने बताया, एक बार बेटे और उन्हें अलग-अलग गाड़ी में बैठाने लगे तो कहा कि एक साथ बैठाइए। उस समय प्रदेश में एनकाउंटर का दौर था। दिल ने कहा, शायद ये हमारी आखिरी मुलाकात है। 15dd
ओवैसी पर हमला –
असदुद्दीन ओवैसी के “अब्दुल दरी उठाएगा” वाले बयान पर आज़म ने कहा, अब्दुल दरी नहीं उठाएगा। अब्दुल अल्लाह का नाम है। तौहीन हो उस हर इंसान की जो अब्दुल से दरी उठवाने की बात करता हो। 15dd
उन्होंने कहा, बैरिस्टर साहब मेरे इतने मुकदमों में दो वकालतनामा नहीं लगाया और दुआ भी कर रहे हैं। मेरे दिल को बहुत सुकून मिलता, अगर उनका एक भी वकालतनामा लग जाता। बात निकलेगी तो बहुत दूर तलक जाएगी। 15dd
चुनाव पर क्या बोले –
यूपी चुनाव में भूमिका पर पूछा गया तो बोले, बस जाकर खड़े हो जाएंगे। आंखें नम हुईं तो दो आंसू टपक जाएंगे।
चुनाव नहीं लड़ने पर कहा, कोई तो लड़ेगा। 15dd
जौहर यूनिवर्सिटी और परिवार –
आज़म ने कहा, यूनिवर्सिटी बनाने की सजा मिली। अगर पहले पता होता तो रिक्शा चलाना पसंद करते, बच्चों से बीड़ी बनवा लेते, लेकिन उन्हें जेल में नहीं देखते। ba9a
उन्होंने कहा, आजादी से बड़ी कोई दौलत नहीं है।
गंगा न्यूज़ 24 पर आज़म खान का पूरा इंटरव्यू देखिए — जेल, बेल, अखिलेश, ओवैसी और चुनाव पर हर सवाल का जवाब।

