गंगा न्यूज़ 24 • राजस्थान
राजस्थान जिला परिषद और पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 37 में से 24 जिलों में जीत
जयपुर। राजस्थान में जिला परिषद और पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती नतीजों और रुझानों में कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ी बढ़त बना ली है।
जिला परिषद –
- कुल 37 जिले
- कांग्रेस – 24 जिलों में सफलता
- बीजेपी – 8 जिलों में जीत
- बाकी जिलों में अन्य / रुझान जारी
पंचायत समिति –
- कुल 419 पंचायत समितियां
- 373 के नतीजे / रुझान सामने आए
- कांग्रेस – 194 समितियों में जीत या भारी बढ़त
- बीजेपी – 89 समितियों में जीत या आगे
- निर्दलीय व अन्य – 64 समितियों में जीत / आगे
नतीजों से प्रदेश की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस की मजबूत स्थिति सामने आई है। मतगणना अभी जारी है, इसलिए आंकड़ों में बदलाव संभव है।

