मनोज ठाकुर
गंगा न्यूज़ 24 • हरिद्वार
🚨 वैध खनन में फर्जी वीडियो बनाकर वसूली का धंधा!
लालढांग / रावसान नदी। रावसान नदी में बाढ़ से आए खनन कारोबारी द्वारा वैध खनन अपनी निर्धारित समय सीमा के अनुसार किया जा रहा है। इसके बावजूद आरोप है कि कुछ कथित पत्रकारों द्वारा उन्हें लगातार परेशान कर अवैध वसूली का दबाव बनाया जा रहा है।
कारोबारी का आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत की, तो उन्हें फर्जी वीडियो बनाकर बदनाम करने और धमकाने की कोशिश की गई।
कारोबारी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी हरिद्वार के नाम एप्लीकेशन भी दी गई है।
अब सवाल ये है –
क्या पत्रकारिता की आड़ में वसूली का धंधा चल रहा है?
प्रशासन कब करेगा निष्पक्ष जांच?
नोट: आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्षों का जवाब आना बाकी है।

