गंगा न्यूज़ 24 • हरिद्वार
आशु चौधरी ने हरिद्वार ग्रामीण-35 से पेश की दावेदारी, सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष को सौंपा आवेदन पत्र
हरिद्वार। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हरिद्वार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार के जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी (विकास चौधरी) ने विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण-35 क्षेत्र से सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पहुंचकर अपनी दावेदारी पेश करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा को आवेदन पत्र दिया।
जिला कार्यालय पहुंचने पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने आशु चौधरी के समर्थन में नारेबाजी भी की।
21 वर्षों से संगठन से जुड़े हैं आशु चौधरी
आवेदन पत्र सौंपने के बाद आशु चौधरी ने बताया कि वह पिछले 21 वर्षों से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन और जनसेवा के लिए कार्य कर रहे हैं। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की जनता के बीच लगातार सक्रिय रहते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को नजदीक से समझा है, और समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के भीतर अपने व्यवहार व कार्यशैली से उन्होंने जनमानस एवं युवाओं के मध्य मजबूत पहुंच बनाई है।
क्या है उनका संकल्प?
आशु चौधरी ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाना ही उनका संकल्प है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा को सर्वश्रेष्ठ बनाना एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा, “हरिद्वार ग्रामीण की जनता के आशीर्वाद से ही मैं आगे बढूंगा।”
इस अवसर पर ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर पंडित अरुण शर्मा, प्रीतम चौधरी, इरफान अंसारी, नफीस अंसारी, देवपाल सिंह राठी, विनोद मलिक, नरेश बालियान, रंजय चौहान, डॉ. संजय कुमार, डॉ. विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, वरुण चौहान, सुशील शर्मा, सुदेश सैनी, संदीप चौधरी, विजय राणा, मुकर्रम अंसारी, इनायत अंसारी, श्रवण कुमार, अकरम अंसारी, शिवम चौहान, अतुल चौधरी, विशाल चौधरी, विभोर कश्यप, विशेष कुमार, विनीत चौधरी, प्रवीण कुमार, रेनू कुमार, लवी चौधरी, टिंकू कुमार, आशीष शर्मा आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
दिनांक: 16 नवंबर 2026
स्थान: हरिद्वार, उत्तराखंड

