15 नवम्बर से खुलेंगे राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट


15 नवम्बर से खुलेंगे राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट

हरिद्वार, 13 नवम्बर। पांच माह की बंदी के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट 15 नवम्बर से सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के अंतर्गत आने वाले रावली, छिड़क, हरनौल सहित सभी सफारी गेटों का वन क्षेत्राधिकारी आभा रतूड़ी ने वन कर्मियों के साथ निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि पर्यटक मार्ग को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। एनटीसीए द्वारा तय समय सीमा का पालन करते हुए सैलानियों को सुरक्षित सफारी कराई जाएगी।

कोर्ट के निर्देशों के बाद अब किसी को भी सफारी के दौरान मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी।

RajajiTigerReserve #HaridwarNews #Haridwar #Safari #UttarakhandNews #TanveerAli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *