ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने हरिद्वार में मीडिया को संबोधित किया

मनोज ठाकुर

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने हरिद्वार में मीडिया को संबोधित किया

16 नवंबर को बंद होंगे भगवान बद्रीनाथ के शीतकालीन कपाट, इसके बाद शीतकालीन यात्रा का होगा शुभारंभ

बद्रीनाथ जी में भौगोलिक परिस्थितियां ऐसी हैं कि छह महीने एक स्थान पर भगवान की पूजा होती है और छह महीने दूसरे स्थान पर।

ग्रीष्मकाल में पूजा बद्रीनाथ धाम में होती है। अब वहां ठंड बढ़ रही है, मनुष्यों का रहना असंभव हो रहा है, इसलिए भगवान पालकी में विराजमान होकर ज्योतिर्मठ आएंगे और वहां छह महीने पूजा होगी।

ग्रीष्मकाल की यात्रा में भक्त बद्रीनाथ धाम तक जाते हैं, और शीतकाल की यात्रा में ज्योतिर्मठ में दर्शन करते हैं। यही परंपरा है।

📍 हरिद्वार | 13 नवंबर 2026

Badrinath #Jyotirmath #Shankaracharya #Avimukteshwaranand #Haridwar #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *