हरिद्वार वन विभाग के दोहरे चेहरे का पर्दाफाश! RTI में जीरो काम, फाइलों में 130 करोड़ का खेल!

हरिद्वार वन विभाग के दोहरे चेहरे का पर्दाफाश! RTI में जीरो काम, फाइलों में 130 करोड़ का खेल!

हरिद्वार। अर्ध कुंभ मेला 2027 को लेकर हरिद्वार वन प्रभाग में बड़ा विरोधाभास सामने आया है।

पहला सच – RTI में कहा कोई कार्य नहीं: उप वन संरक्षक, हरिद्वार वन प्रभाग ने RTI के जवाब में बताया है कि वर्तमान में कोई भी विकास/निर्माण कार्य जारी नहीं है।

दूसरा सच – फाइलों में 130 करोड़ का प्रस्ताव: उसी विभाग द्वारा कुंभ 2027 के लिए लगभग 130 करोड़ रुपये के कार्यों की सूची तैयार की गई है, जिसमें –

  • घाट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण
  • सड़क व पार्किंग सुविधा
  • अस्थायी शिविर निर्माण
  • पर्यावरण संरक्षण एवं वनीकरण कार्य शामिल हैं। 2021 कुंभ में भी इसी विभाग द्वारा कार्य कराए गए थे।

सवाल कई –

  1. अगर 130 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं तो RTI में “कोई कार्य नहीं” क्यों बताया गया? यह RTI Act 2005 का खुला उल्लंघन है।
  2. इतना भारी बजट होने के बावजूद पर्यटन के लिहाज से हरिद्वार में वन विभाग की प्रगति शून्य क्यों है?
  3. इस भारी बजट पर जनप्रतिनिधि, मीडिया और सिविल सोसाइटी मौन क्यों है?

जागरूक जनता मांग कर रही है कि मौके पर जाकर देखा जाए कि यह 130 करोड़ सिर्फ कागजों में है या धरातल पर भी दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *