आपराधिक तत्वों पर सिडकुल पुलिस की निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी

मनोज ठाकुर

थाना सिडकुल

आपराधिक तत्वों पर सिडकुल पुलिस की निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी

मजिस्ट्रेट का आदेश मिलते ही पेशेवर अपराधी को दिखाया जिला से बाहर का रास्ता

नियत अवधि के दौरान जनपद के भीतर कदम रखने पर अंजाम भुगतने की दी चेतावनी

जरायम पेशेवर को 04 महीने की अवधि के लिए किया गया है तड़ीपार

आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष संपादन हेतु आपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त व्यक्तियों पर लगाम लगाने के अपने प्रयासों के बीच थाना सिडकुल पुलिस द्वारा गुण्डा व्यक्ति जयप्रकाश यादव को 04 माह की अवधि के लिये जिला बदर किया गया।

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर की जा रही निरोधात्मक कार्यवाही के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा उक्त आरोपी के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत रिपोर्ट प्रेषित की गई थी जिसका संज्ञान लेने हुए जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) हरिद्वार द्वारा 04 माह के लिए जिलाबदर का आदेश जारी किया गया था।

उक्त गुंडा व्यक्ति को हिदायत दी गयी है कि उपरोक्त आदेश का कढाई से पालन करें और तय समयावधि के अन्दर जिला हरिद्वार में प्रवेश न करें। यदि नियत अवधि के भीतर आरोपी जनपद सीमा के भीतर दिखता है तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाबदर किए गए व्यक्ति का विवरण-
जयप्रकाश यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी हाल पता नेहरू कॉलोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *