🚨 MP का करोड़पति हेड कांस्टेबल, लोकायुक्त ने खोला काला साम्राज्य! 🚨
24 साल की नौकरी, टोटल सैलरी ₹75 लाख और प्रॉपर्टी ₹35 करोड़ की!
मध्य प्रदेश के इंदौर PTC में ड्राइवर के पद पर तैनात हेड कांस्टेबल फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी छापेमारी।
क्या-क्या मिला:
🏠 38 अचल संपत्तियां (मकान, फ्लैट, कृषि भूमि, प्लॉट)
💰 बाजार वैल्यू: ₹35.46 करोड़ (सरकारी गाइडलाइन वैल्यू ₹12.97 करोड़)
🏦 21 बैंक खाते — फ्रीज किए गए
🚛 9 गाड़ियों के दस्तावेज
🏢 5 फर्जी कंपनियां — साहिल ट्रेडिंग, रॉयल ग्रीन रियल एस्टेट, रोशनी सेल्स आदि
कैसे बनाया साम्राज्य:
2002 में भर्ती, लंबे समय से ड्यूटी से गायब, विवादित जमीनों की खरीद-फरोख्त का धंधा। वैध आय सिर्फ ₹1.94 करोड़, खर्च किया ₹12.95 करोड़ — 568% ज्यादा!
लेडी पार्टनर भी फंसी: करीबी सहयोगी रोशनी वर्मा पर भी FIR, उसके नाम 21.75 बीघा जमीन। पत्नी हीना और मां वहीदा के नाम भी कंपनियां।
लोकायुक्त DSP सुनील तालान के मुताबिक जांच जारी है।

