IIT रुड़की के विद्यार्थियों ने मातृ सदन में किया भ्रमण, गंगा स्वच्छता में दिया योगदान

🌿 IIT रुड़की के विद्यार्थियों ने मातृ सदन में किया भ्रमण, गंगा स्वच्छता में दिया योगदान

IIT रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के 14 विद्यार्थियों ने अपने Community Outreach Programme के अंतर्गत मातृ सदन, हरिद्वार का भ्रमण किया।

छात्रों ने मातृ सदन के कार्यों और गंगा की अविरलता-निर्मलता के लिए किए जा रहे प्रयासों को समझा और अपना एक दिन गंगा स्वच्छता को समर्पित करते हुए तट की सफाई में श्रमदान दिया।

युवाओं में सामाजिक दायित्व और पर्यावरण संवेदनशीलता का ये सराहनीय उदाहरण है।

मातृ सदन ने सभी विद्यार्थियों के सेवाभाव की सराहना की।

IITRoorkee #MatriSadan #GangaSwachhta #Haridwar #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *