फायर हाइड्रेंट पाइपलाइन के लिए अनियोजित रोड कटिंग के खिलाफ बड़ी सब्जी मंडी चौक पर मां गंगा व्यापार मंडल का जोरदार प्रदर्शन!

GANGA NEWS 24 OFFICIAL HD

🔴 हरिद्वार BREAKING – व्यापारियों का फूटा गुस्सा

फायर हाइड्रेंट पाइपलाइन के लिए अनियोजित रोड कटिंग के खिलाफ बड़ी सब्जी मंडी चौक पर मां गंगा व्यापार मंडल का जोरदार प्रदर्शन!

हरिद्वार। आग से सुरक्षा के लिए बिछाई जा रही फायर फाइटिंग पाइपलाइन के काम में लापरवाही को लेकर आज व्यापारियों ने अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ हल्ला बोला।

व्यापारियों के गंभीर आरोप:
💧 घरेलू व व्यावसायिक पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त
⚠️ सीवर के पानी में मिल रहा है पेयजल
🚧 पैच वर्क नहीं, सड़कों पर मलवा – यात्री चोटिल हो रहे हैं

अखिल शर्मा त्यागी (अध्यक्ष, मां गंगा व्यापार मंडल) बोले:

“दो दिन में समस्या हल न हुई तो पूरे हरिद्वार में बाजार बंद का आह्वान करेंगे।”

प्रदीप कालरा (जिला महामंत्री): अधिकारियों और ठेकेदारों में तालमेल का पूर्ण अभाव।
संदीप गुप्ता (जिला उपाध्यक्ष): साफ पानी को नाली में बहाना आपराधिक कृत्य है, जांच के लिए कमेटी बने।
हिमांशु गुप्ता (पार्षद): जनहित के कार्यों में जिम्मेदारी सुनिश्चित हो।

मांग: हाथों-हाथ मरम्मत करो, पैचवर्क पूरा करो, पीछे का काम निपटा कर ही आगे बढ़ो।

HaridwarNews #FireHydrantPipeline #MaaGangaVyaparMandal #BadiSabziMandi #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *