उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

BREAKING | उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

नैनीताल: भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत जस्टिस मनोज कुमार तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति 9 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी। वर्तमान चीफ जस्टिस जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता 8 अक्टूबर 2026 को रिटायर हो रहे हैं। केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीनिवासन द्वारा 6 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई।

साथ ही कॉलेजियम की मंजूरी के बाद जस्टिस सुभाष उपाध्याय (मूल निवासी सल्ट, अल्मोड़ा) के स्थायी न्यायाधीश बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है। जस्टिस उपाध्याय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से BSc, LLB, MSW किया और 1998 में वकालत शुरू की थी। 30 मई 2025 को अतिरिक्त न्यायाधीश बने थे।

UttarakhandHighCourt #ManojKumarTiwari #ActingCJ #NainitalHighCourt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *