पुलिस द्वारा संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी में रखे प्लास्टिक के पांच कट्टों से लगभग 250 किलोग्राम गौमांस बरामद किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत झबरेड़ा पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

रात्रि में रात्रि अधिकारी उ0नि0 योगेश कुमार मय सरकारी वाहन एवं चेतक कर्मियों के साथ कस्बा झबरेड़ा स्थित अमर जवान चौक पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध अल्टो कार संख्या UK08M7651 को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से लेकर भाग निकला।

पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया गया। पीछा करने पर आरोपी चालक खुंडेवाली-अकबरपुर तिराहे के पास कार को गन्ने के खेत में छोड़कर अंधेरे एवं खेत का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस द्वारा संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी में रखे प्लास्टिक के पांच कट्टों से लगभग 250 किलोग्राम गौमांस बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली झबरेड़ा में मु0अ0सं0 93/2026 उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात कार चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

1. उ0नि0 योगेश कुमार

2. ⁠कानि0 राजदीप

3. ⁠कानि0 अनिल

4. ⁠हो0गा0 आजाद

5. ⁠हो0गा0 शिवकुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *