02 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष बैठकें जिला पंचायत राज अधिकारी हरिद्वार

02 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी विशेष बैठकें

GPDP 2027-28 के निर्माण के साथ बाल विवाह एवं नशामुक्ति को लेकर होगा जागरूकता कार्यक्रम

जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि पंचायतीराज विभाग उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार की सभी ग्राम पंचायतों में 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

ग्राम सभा में जन योजना अभियान 2026-27 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2027-28 की ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) तैयार करने के लिए स्थानीय आवश्यकताओं पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, पेयजल, स्वच्छता, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विषयों को शामिल किया जाएगा। PAI के आधार पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय होगी।

इसके अलावा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, नशा मुक्त भारत अभियान, स्वच्छता एवं जल संरक्षण पर जनजागरूकता और बाल विवाह निषेध शपथ दिलाई जाएगी।

Haridwar #GPDP2027_28 #GandhiJayanti #PanchayatiRaj #AtulPratapSingh #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *