भगत सिंह चौक फुटपाथ पर सियासी घमासान – कांग्रेस ने बताया 8 करोड़ की बंदरबांट, भाजपा नेता और व्यापार मंडल ने कहा विकास से परेशानी

मनोज ठाकुर

BREAKING: भगत सिंह चौक फुटपाथ पर सियासी घमासान – कांग्रेस ने बताया 8 करोड़ की बंदरबांट, व्यापार मंडल ने कहा विकास से परेशानी

*पक्ष 1 – कांग्रेस का कुंभ के कार्यों को लेकर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

“कुंभ मेला सर पर है, हर कुंभ में बजट आता है और ठिकाने लग जाता है। मेला अधिकारी ने कहा स्थायी काम कराएंगे, फुटपाथ बनाएंगे ताकि जो ऑटो/रिक्शा में नहीं चढ़ सकता वो फुटपाथ से चलकर मनसा देवी जाए। पर हकीकत ये है – एक तरफ दीवार बना दी, दूसरी तरफ कोई बेस नहीं है। रात को यहाँ एक भी लाइट नहीं जलती, पूरा अंधेरा। पेड़ लगे हैं, ऊपर हाईटेंशन तारें हैं – कोई इस पर चढ़ा तो करंट का खतरा। 7-8 करोड़ का फुटपाथ बारिश में धुल जाएगा।”

उनका कहना है:

  • 2 से 3 फीट की जगह पर फुटपाथ, फिर भी पेड़ खड़े हैं
  • कुंभ में यहां पुलिस बैरिकेड लगाती है, तो पैदल भी नहीं जा सकते, तो 8 करोड़ का क्या औचित्य?
  • रोड को पहले चौड़ा करने के नाम पर परेशान किया, अब फुटपाथ बनाकर छोटा कर रहे हैं, व्यापारियों को पीली पट्टी का डर दिखाकर चालान की धमकी
  • हरिद्वार को पेरिस बनाना चाहिए था, लेकिन ये पैसा जल भराव, पार्किंग, पेयजल जैसी मूल समस्याओं पर लगना चाहिए था कांग्रेस की ओर से सोम त्यागी मनोज मनोज सैनी विकास चौहान दीपक पांडे तरुण

*पक्ष 2 – जिला आपदा सहसंयोजक अरुण तिवारी का खंडन

अरुण तिवारी ने कहा कांग्रेस को कुंभ 2027 के विकास कार्यों से परेशानी है, रोज बाधा बन रहे हैं। फुटपाथ से सड़क का सौंदर्यीकरण होगा, श्रद्धालुओं को फायदा होगा, सभी ने समर्थन किया है। UPCL पोल हटाए जा रहे हैं, पेड़ों को लेकर अधिकारियों से बातचीत हो रही है। ठेकेदार सही काम कर रहा है।


इस अवसर पर भगत सिंह चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण तिवारी विजय सिंह ओम प्रकाश जी राजू टापवाल बाबू पूर्व प्रत्याशी पार्षद अनिल चौहान विक्की त्यागी संजय अर्जुन काफी संख्या में व्यापारी वर्ग मौजूद रहे.

“8 करोड़ का फुटपाथ – विकास या बंदरबांट? जनता किसके साथ?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *