मनोज ठाकुर
हरिद्वार | 30 सितंबर 2026 | Ganga News 24
आरक्षण, यूजीसी, एससी एक्ट व ईडब्ल्यूएस में सुधार को लेकर बैठक
श्री परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के नेतृत्व में श्री परशुराम घाट, गोविंदपुरी गंगा तट पर 4 अक्टूबर को ग्राम रानी माजरा, लक्सर रोड में प्रस्तावित जनसभा के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आरक्षण व्यवस्था, यूजीसी विषयों, एससी एक्ट तथा ईडब्ल्यूएस व्यवस्था में सुधार को लेकर विचार-विमर्श किया गया और 4 अक्टूबर की जनसभा में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई।
उपस्थित: उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष पं. पदम प्रकाश शर्मा, स्वामी कार्तिक गिरी महाराज, बलवंत सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य चौहान, पार्षद रोबिन सिंह, पं. संजय कृष्ण शास्त्री सहित अन्य गणमान्य।
बैठक में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक सहभागिता पर जोर दिया गया और गंगा में पुष्प अर्पित किए गए।

