🔴 एसएसपी के आश्वासन पर लौटे कांग्रेस नेता, जल्द रिहाई का भरोसा
मनीष त्यागी और हरिओम मिश्रा की हिरासत को लेकर गागलहेड़ी थाने पहुंचे इमरान मसूद समेत कांग्रेस नेता
सहारनपुर। वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त की कथित तानाशाही के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और हरिओम मिश्रा के मामले में सोमवार को सांसद इमरान मसूद, एमएलसी शाहनवाज समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता गागलहेड़ी थाने पहुंचे।
उन्होंने SSP अभिनंदन सिंह से वार्ता कर दोनों नेताओं की रिहाई की मांग की। SSP ने जल्द छोड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कांग्रेस नेता लौट गए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप राणा, प्रवीण चौधरी, मुजफ्फर तोमर, वरुण शर्मा, गौरव वर्मा, मुनीश सहगल, अमरदीप जैन, इमरान कुरैशी समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

