डॉ. राम मनोहर लोहिया के 1967 के 5 ऐतिहासिक लेख आज भी प्रासंगिक

डॉ. राम मनोहर लोहिया के 1967 के 5 ऐतिहासिक लेख आज भी प्रासंगिक

आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को आप लोगों के पास डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के पांच लेख भेज रहा हूं – पांच विषयों पर 1967 में लिखे गए थे और 12 अक्टूबर 1967 को उनका देहांत हो गया था।

आप सभी इस पर चिंतन करेंगे, मनन करेंगे, आपस में संवाद करेंगे, दूसरे लोगों तक इन लेखों को पहुंचाएंगे – खासकर राजनीतिक दल के कार्यकर्ता गंभीरता पूर्वक इसका अध्ययन करें, आपस में संवाद करें, इससे उनका ज्ञानवर्धन होगा और राजनीतिक चेतना बढ़ेगी।

खासकर विश्वविद्यालय के छात्रों और अध्यापकों को और समाज के सभी जागरूक नागरिक इसको पढ़ेंगे और समीक्षा करेंगे। यदि इन बातों पर ध्यान दिया गया होता और कार्रवाई की गई होती तो आज देश की दशा एवं दिशा कुछ और होती। अभी भी समय है, राष्ट्रीय स्तर पर सहमति बनाकर कार्यक्रम बनाया जा सकता है।

दूसरा लेख जो भारतीय जनता पार्टी के बिहार में विधान परिषद के सदस्य रहे और प्रदेश में पदाधिकारी भी रहे उनका है – ज्ञानवर्धक है, जानकारी भी है। उन्होंने जितने कार्यक्रमों की चर्चा की है यदि सही रूप से उस पर कार्रवाई की जाए तो देश और समाज का बहुआयामी विकास हो सकता है। चिंतन करना चाहिए और सगुण रूप से कार्यक्रम बनाना चाहिए।

प्रेषक: हुकुमदेव नारायण यादव – पूर्व सांसद

Editor: कुलदीप शर्मा | Ganga News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *