ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत लगातार ताबडतोड कार्रवाई

मनोज ठाकुर

कोतवाली पथरी

ऑपरेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत लगातार ताबडतोड कार्रवाई

हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही से शराब माफियाओं में खलबली

16 पेट्टी(810 ट्रेट्रा पैक) देशी शराब के साथ एक शराब माफिया को हिरासत में लिया गया

आरोपित के विरुद्ध की गई आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत

आरोपित के विरूद्ध की गई अग्रिम वैधानिक कार्रवाई

जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।

आदेश के अनुपालन मे थानाध्यक्ष पथरी द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया है टीमों को मुख्यरुप से नशे के कारोबार मे संलिप्त व्यक्तियो की धरपकड कर उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार उनकी गतिविधियो पर नजर रखी गई ,व अलग-अलग स्थानो पर चैंकिग अभियान चलाया गया लिंक रोडो , गांव कस्बो की तरफ जाने वाली चक रोडो व हाईवे पर भी चैकिगं अभियान चलाया गया।

आँपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पथरी पुलिस द्वारा सभी सन्दिग्धो पर नजर रखी जा रही है ,जिसके फलस्वरुप मुखबिर की सूचना पर थाना पथरी क्षेत्र से धनपुरा गांव से एक शराब माफिया को 16 पेट्टी (810 ट्रेट्रा पैक) अवैध देशी शराब के साथ धर दबोचा ।

आरोपित के विरुद्ध थाना पथरी में EX ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया।बाद विधिक कार्यवाही के आरोपित को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

आरोपित का नाम पता
दीन मोहम्मद उर्फ चन्दु पुत्र यासीन निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार।

बरामद माल का विवरण
आरोपित तके कब्जे से अवैध 16 पेट्टी(810 ट्रेट्रा पैक)देशी शराब बरामद होना।

पुलिस टीम
1- उ.नि.महेन्द्र पुंडीर
2- कां0 नारायण सिंह
3- कां0 मनोज कुमार
4- का0 महेश बाबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *