चाँदी जीत कर वरदान ने लक्सर का नाम किया रोशन
लक्सर। हाल ही में देहरादून में आयोजित ‘मुख्यमंत्री ट्रॉफी खेल महाकुंभ’ की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 83 किलो ग्राम भार वर्ग में लक्सर के 18 वर्षीय खिलाड़ी वरदान चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पावरलिफ्टिंग के रजत पदक अपने नाम करके लक्सर कस्बे तथा अपने परिवार का नाम रोशन किया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच वरदान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्क्वैट में 230 कि.ग्रा, बैंच प्रैस में 127.05 कि.ग्रा. डैडलिफ्ट में 250 कि.ग्रा. के साथ कुल 607.5 किलोग्राम की लिफ्ट निकाल कर यह उपलब्धि हासिल की।

इस प्रतियोगिता में वरदान की कोच विश्व कप, विश्व, यशियाई तथा एशिया पैसेफिक चैम्पियन रह चुकीं हरिद्वार की संगीता राणा थीं, जिन्हें वरदान ने अपनी इस बेहतरीन कामयाबी का श्रेय दिया है। इसके साथ ही इस सफलता के लिये वह अपने पिता सचिन कुमार और माँ गीता देवी के मार्गदर्शन को भी इसका श्रेय देते हैं। 19 वर्ष के कम आयु वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियन रह चुके वरदान की इस सफलता पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनका लक्ष्य भविष्य में भी इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करना है।

