नकुड़ पुलिस व SOG की बड़ी कार्रवाई, 4.76 करोड़ की स्मैक बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार – ऑपरेशन सवेरा

नकुड़ पुलिस व SOG की बड़ी कार्रवाई, 4.76 करोड़ की स्मैक बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार – ऑपरेशन सवेरा

सहारनपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत सहारनपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नकुड़ पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स सेल, सर्विलांस, स्वॉट और SOG की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

बरामदगी:

  • 2 किलो 380 ग्राम अवैध स्मैक (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.76 करोड़)
  • 10 लाख 30 हजार रुपये नकद
  • 4 मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और एक अपाचे मोटरसाइकिल

SSP अभिनंदन का बयान: नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऑपरेशन सवेरा का लक्ष्य नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ युवाओं को नशे के अंधकार से दूर रखना है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

SaharanpurPolice #Nakur #OperationSavera #DrugBust #GangaNews24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *