हरिद्वार ब्रेकिंग | 16 सितम्बर 2026 | GANGA NEWS 24 OFFICIAL
धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन
कूड़ा संग्रह के लिए शुल्क लगाना सरासर गलत –मनोज सैनी
हरिद्वार, कांग्रेस OBC विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा धर्मशालाओं से मनमाने तरीके से प्रति कमरा यूजर चार्ज वसूली गलत है। धर्मशाला स्वामी पहले से टैक्स, सीवर, पानी का शुल्क देते हैं।
चेतावनी: निर्णय वापस नहीं लिया तो धरना-आंदोलन होगा।
नगर आयुक्त ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

