पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख की आर्थिक सहायता

GANGA NEWS 24 OFFICIAL – HARIDWAR BREAKING

पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख की आर्थिक सहायता

हरिद्वार, 15 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गठित पत्रकार कल्याण कोष (कॉरपस फंड) के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई।

मृतक पत्रकार स्वर्गीय श्री महेंद्र कुमार वर्मा की पत्नी श्रीमती विमला देवी को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।

यह चेक जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह तथा पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य श्रीमती शशि शर्मा, अमित शर्मा एवं अध्यक्ष प्रेस क्लब धर्मेंद्र चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों, गंभीर बीमारी से पीड़ित सक्रिय पत्रकारों तथा मृतक पत्रकारों के आश्रितों को लगातार आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं उनके परिवारों के हित में यह एक संवेदनशील और सराहनीय प्रयास है।

समिति सदस्यों ने बताया कि सूचना महानिदेशक की पहल पर जरूरतमंद परिवारों को समय-समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर पत्रकार बाल कृष्ण शर्मा, श्रवण कुमार अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Haridwar #PatrakarKalyanKosh #GangaNews24Official

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *