इंदौर से स्विट्जरलैंड तक पढ़ाई, अब राजनीति में एंट्री – रोहिणी घावरी ने किया ऐलान

इंदौर से स्विट्जरलैंड तक पढ़ाई, अब राजनीति में एंट्री – रोहिणी घावरी ने किया ऐलान

इंदौर की सफाईकर्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली रोहिणी घावरी, जो राज्य सरकार की स्कॉलरशिप पर 6 साल पहले स्विट्जरलैंड पीएचडी के लिए गई थीं, 11 सितंबर को भारत लौट आई हैं। स्विट्जरलैंड में उन्होंने पीएचडी पूरी करने के साथ जनपावर फाउंडेशन भी चलाया।

भारत लौटकर वे पचकुईयां मंदिर मार्ग स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम पहुंचीं और वाल्मीकि समाज को एकजुट करने के अभियान की शुरुआत करने की बात कही।

रोहिणी का कहना है कि उनका लक्ष्य अगले 5 साल में वाल्मीकि समाज से देश में पहला मुख्यमंत्री बनाना है। राजनीतिक चर्चा के मुताबिक उनकी पहली परीक्षा यूपी विधानसभा 2027 हो सकती है।

नोट: चंद्रशेखर आजाद जी से जुड़े निजी संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं है, इसलिए खबर को उनके राजनीतिक लक्ष्यों पर केंद्रित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *