तीर्थनगरी ऋषिकेश के गीता नगर गली नं. 5 से एक दिल दहला देने वाला और चमत्कारी मामला सामने आया है।


🔴 GANGA NEWS 24 | RISHIKESH EXCLUSIVE

हेडलाइन : अंतिम संस्कार को ले जा रहे बुजुर्ग की एंबुलेंस में खुली आंखें, सड़क के गड्ढे ने दी नई जिंदगी – ऋषिकेश में चमत्कार !

ऋषिकेश (गंगा न्यूज 24)। तीर्थनगरी ऋषिकेश के गीता नगर गली नं. 5 से एक दिल दहला देने वाला और चमत्कारी मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक गीता नगर निवासी बुजुर्ग साईं राम की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। परिजनों के अनुसार उन्हें किडनी फेल और दो बार हार्ट अटैक आ चुका था। स्थानीय डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे।

श्यामपुर फाटक पर हुआ चमत्कार –
बताया जा रहा है कि जब एंबुलेंस श्यामपुर रेलवे फाटक के पास पहुंची तो सड़क पर बने बड़े गड्ढे में एंबुलेंस का पहिया गिर गया और जोरदार झटका लगा।

परिजनों का दावा है कि इस झटके के तुरंत बाद मृत समझे जा रहे साईं राम की आंखें खुल गईं और उनमें सांस और दिल की धड़कन लौट आई।

यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत अंतिम संस्कार की सारी बुकिंग रद्द की और आनन-फानन में उन्हें AIIMS ऋषिकेश इमरजेंसी में भर्ती कराया।

फिलहाल बुजुर्ग का AIIMS ऋषिकेश में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

एक तरफ सड़कों के गड्ढे हादसों का कारण बनते हैं, वहीं इस बार एक गड्ढे ने ही एक बुजुर्ग को नई जिंदगी दे दी।

रिपोर्ट – कुलदीप शर्मा | Ganga News 24, ऋषिकेश


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *