कांग्रेस नेताओं ने की कुंभ निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की मांग
हरिद्वार, 9 सितम्बर (Ganga News 24) – कुंभ मेला निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस नेताओं ने आज कुंभ मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात की।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी के संयोजन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल मेलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में सोम त्यागी, तरुण व्यास, विवेक त्यागी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
प्रमुख मांगें –
1. कुंभ के सभी निर्माण कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखी जाए और गुणवत्तापूर्ण कार्य हो।
2. पूर्व विधायक अंबरीष कुमार एवं राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर घाट घोषित किए जाएं।
3. स्थाई निर्माण कार्य ज्यादा कराए जाएं ताकि कुंभ के बाद भी स्थानीय नागरिकों को लाभ मिल सके।
4. निर्माण कार्यों से पहले जनप्रतिनिधियों से राय ली जाए।
5. पार्किंग और अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए और बाद में तोड़फोड़ की नौबत न आए।
मनोज सैनी ने कहा कि कुंभ मेला सनातन संस्कृति की पहचान है, करोड़ों श्रद्धालु आते हैं इसलिए कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा निर्माण कार्य लंबे समय तक टिकने वाले होने चाहिए।
– Kuldeep Sharma | Ganga News 24 | Haridwar

