डीपीएस रानीपुर में 50वें वर्ष पर सिल्वर गोल्डन जुबली फेस्टिवल का भव्य आयोजन

मनोज ठाकुर

डीपीएस रानीपुर में 50वें वर्ष पर सिल्वर गोल्डन जुबली फेस्टिवल का भव्य आयोजन

रानीपुर (हरिद्वार)। दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) रानीपुर को 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में सिल्वर गोल्डन जुबली फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि DPS Society के अध्यक्ष, पद्म भूषण से सम्मानित श्री वी. के. शुंगलू जी रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी, उत्तराखंड के डीजीपी श्री अभिनव कुमार जी, भेल के कार्यकारी निदेशक श्री रंजन कुमार जी ने शिरकत की।

इस अवसर पर DPS स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा जी, वाइस प्रिंसिपल श्री पवनविंदर सिंह जी, अनुपमा श्रीवास्तव जी, शील शर्मा जी सहित MDPS स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि वी. के. शुंगलू जी ने अपने संबोधन में DPS रानीपुर की 50 वर्षों की शैक्षिक यात्रा की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संपादक: कुलदीप शर्मा | गंगा न्यूज़ 24 | 08 सितंबर 2026



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *