हरिद्वार। मेला नियंत्रण भवन में आज मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका सिंह (IAS), अपर मेला अधिकारी श्री दयानंद सरस्वती और उप मेला अधिकारी श्री मनजीत सिंह द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

मनोज ठाकुर

गंगा न्यूज़ 24 – ब्रेकिंग हरिद्वार
दिनांक: 8 सितंबर 2026 | संपादक: कुलदीप शर्मा

कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी सोनिका सिंह ने की प्रेस वार्ता, 234 करोड़ के विकास कार्यों का दिया ब्यौरा

हरिद्वार। मेला नियंत्रण भवन में आज मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका सिंह (IAS), अपर मेला अधिकारी श्री दयानंद सरस्वती और उप मेला अधिकारी श्री मनजीत सिंह द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

हरिद्वार। मेला नियंत्रण भवन में आज मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका सिंह (IAS), अपर मेला अधिकारी श्री दयानंद सरस्वती और उप मेला अधिकारी श्री मनजीत सिंह द्वारा संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका सिंह ने पत्रकारों को अर्धकुंभ 2027 की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य बिंदु –

1. 34 स्थायी परियोजनाओं का काम तेज:
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शिलान्यास की गई 234.55 करोड़ की 34 स्थायी परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। इसमें घाटों का सुदृढ़ीकरण, सड़कें, पुल, पार्किंग और पेयजल व्यवस्था शामिल हैं।

2. 4 बड़े पुलों का निर्माण:

  • खड़खड़ी श्मशान घाट मार्ग – 1321.96 लाख
  • दक्षद्वीप-बैरागी कैंप स्टील गर्डर ब्रिज – 1246.09 लाख
  • पथरी रौ नदी पुल – 966.61 लाख
  • धनौरी-सिडकुल लिंक मार्ग 90 मीटर पुल – 1659.42 लाख (31 अक्टूबर 2026 तक लक्ष्य)

3. मेलाधिकारी सोनिका सिंह ने कहा:

“हमारा लक्ष्य सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य अर्धकुंभ का आयोजन है। भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, सुरक्षा और आधुनिक तकनीक हमारी प्राथमिकता है। सभी अखाड़ों, संतों, व्यापारियों से सुझाव लेकर कार्य किया जा रहा है।”

4. अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने कहा:
सभी विभागों को प्रतिदिन एक कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक और पार्किंग के लिए अलग रोडमैप तैयार किया गया है।

5. उप मेला अधिकारी मनजीत सिंह ने मीडिया समन्वय और प्रचार व्यवस्था की जानकारी दी।

पत्रकारों द्वारा मेला अधिकारी को सुझाव दिए गए जिन पर अमल किया जाएगा का आश्वासन दिया

इतिहास में पहली बार:
सोनिका सिंह 1986 के बाद हरिद्वार कुंभ का जिम्मा संभालने वाली पहली महिला IAS अधिकारी हैं।

मेला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि 2027 का अर्धकुंभ पिछले सभी कुंभों से अधिक भव्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *