श्री गंगा सभा के चुनाव आयोग ने किया मां गंगा का पूजन
हरिद्वार: हर की पौड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्री गंगा सभा के आगामी चुनावों के लिए बने चुनाव आयोग के अध्यक्ष अश्विनी जगता व सदस्य डॉ. अजय तुम्बड़िया और विकास सुखनराजा ने हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया।
सभी ने श्री गंगा सभा चुनावों के सकुशल, निष्पक्ष एवं निर्बाध संपन्न होने की कामना की।

