मनोज ठाकुर
मेला अधिकारी ने किया कुंभ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार। आज मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका सिंह, अपर मेला अधिकारी श्री दयानंद सरस्वती एवं हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव श्री प्रत्यूष कुमार कुंभ मेला क्षेत्राधिकार उमेश मलिक अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सिंचाई विभाग के अधिकारी के द्वारा शंकर आश्रम क्षेत्र में कुंभ मेला से संबंधित चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क, नाली, घाट एवं अन्य अवस्थापना कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद क्षेत्रीय पार्षदों से भी कार्यों को लेकर वार्ता की गई और जन-सुविधाओं से जुड़े सुझाव लिए गए। भाजपा पार्षद राजेश शर्मा पार्षद पति गुलशन शर्मा पार्षद मोनिका सैनी व्यापार मंडल के रविकांत शर्मा सागर अरोड़ा मनोज आशुतोष टंडन शंकर मेरा अधिकारी द्वारा सभी पार्षदों की मांगों को मानते हुए कार्य करने के आदेश जारी आश्रम व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे

मेला अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

