सेवा संकल्प अभियान – जिला कार्यशाला जगजीतपुर वाली खबर का GANGA NEWS 24 पर
GANGA NEWS 24 | हरिद्वार
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला – जगजीतपुर में मंथन
रविवार को जिला कार्यालय जगजीतपुर में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित हुई।
मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद एवं पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह रावत रहे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की, संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने किया।
त्रिवेंद्र रावत ने कहा – भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है, PM मोदी का जीवन सेवा व राष्ट्र निर्माण की यात्रा है। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सहभागिता करनी होगी।
राज्य मंत्री विनय रूहेला ने बताया – 17 सितंबर शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, रंगोली, इनोवेशन चैलेंज जैसे कार्यक्रम होंगे।
जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा – 2027 में फिर भाजपा सरकार तय है, संगठन की ताकत ही जीत का आधार है।
मौके पर दीपक धमीजा, डॉ. जयपाल चौहान, ओमप्रकाश जमदग्नि समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

