यूजीसी रोलबैक आरक्षण रिफॉर्म को लेकर सवर्ण समाज का हल्लाबोल, हजारों की संख्या में जुटे लोग, अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

मनोज ठाकुर

हरिद्वार में पहली बार सवर्ण समाज ब्राह्मण ठाकुर और पंजाबी समाज एकजुट नजर आया


GANGA NEWS 24 | BREAKING NEWS | हरिद्वार – बहादराबाद

यूजीसी रोलबैक आरक्षण रिफॉर्म को लेकर सवर्ण समाज का हल्लाबोल, हजारों की संख्या में जुटे लोग, अपर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार के बहादराबाद में आज सवर्ण समाज ने यूजीसी (UGC) के नए आरक्षण रिफॉर्म / रोलबैक के विरोध में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। बहादराबाद लजा होटल ग्राउंड में हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग जुटे।

प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी को ज्ञापन सौंपा और अपनी 3 सूत्रीय मांग रखी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे:

पूज्य संत समाज में – महामंडलेश्वर आनंद स्वरूप जी महाराज, कार्तिकेय गिरि जी महाराज, श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक जी

सामाजिक नेतृत्व में – शेर सिंह राणा जी, बलवंत चौहान जी, अमरदीप, गोविंद राज, राजेंद्र चौहान, पवन, कृष्ण शास्त्री जी, ब्राह्मण जागृति संस्थान से संजय शर्मा जी, पदम प्रसाद शर्मा जी, अतुल चौहान अरुण शर्मा विनीत चौहान अमरदीप रोबिन उत्तम सिंह चौहान वकील साहब आचार्य विष्णु जी प्रवीण शर्मा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग।

वक्ताओं ने कहा कि UGC का नया नियम उच्च शिक्षा में मेरिट और योग्यता को खत्म करेगा। आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति होनी चाहिए और EWS की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।

#UGCRollBack #ReservationReform #SavarnSamajMahapanchayat #Bahadrabad #HaridwarNews #SherSinghRana #AnandSwaroopMaharaj #AdhirKaushik #GangaNews24 #BreakingNews #UGC_वापस_लो


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *