जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ कार्यालय परिसर का संयुक्त निरीक्षण

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ कार्यालय परिसर का संयुक्त निरीक्षण

हरिद्वार, 05 सितम्बर 2026

    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री निखिल शर्मा एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा द्वारा एआरटीओ कार्यालय परिसर, रोशनाबाद का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

  निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न अनुभागों एवं पटलों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं पंजिकाओं के रखरखाव, लंबित प्रकरणों, ई-ऑफिस व्यवस्था, साफ-सफाई तथा जनसामान्य के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेख अद्यतन रखने तथा जनता से जुड़े प्रकरणों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

   कार्यालय परिसर एवं उसके आसपास अनधिकृत रूप से संचालित ढाबे तथा कुर्सी-मेज लगाकर बैठे व्यक्तियों को हटाया गया। साथ ही परिसर के बाहर अनावश्यक रूप से एकत्र व्यक्तियों को वहां से हटाते हुए कार्यालय एवं उसके आसपास की व्यवस्था को सुव्यवस्थित कराया गया।

  संबंधित व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे बिना किसी वैध कार्य के एआरटीओ कार्यालय परिसर अथवा उसके आसपास अनावश्यक रूप से न बैठें और न ही किसी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि में संलिप्त हों। भविष्य में पुनः बिना कार्य के कार्यालय परिसर में पाए जाने अथवा अनधिकृत गतिविधि करते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

  निरिक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा एवं श्रीमती नेहा झा ने कार्यालय परिसर में अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। आमजन से अपील की गई कि वे परिवहन विभाग से संबंधित कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वयं कराएं तथा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति अथवा बिचौलिए के संपर्क में न आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *