यूपी दौरे से पहले भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का कार्यकर्ताओं को संदेश
भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया है कि स्वागत के लिए होर्डिंग-पोस्टर लगाने और भीड़ जुटाने के बजाय बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाए।
बता दें कि 5-6 सितंबर को लखनऊ दौरे के दौरान तावड़े 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनावी रोडमैप की समीक्षा करेंगे।

