जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए परिवाद समिति की बैठक क़ी

          कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर गठित जनपद हरिद्वार की स्थानीय परिवाद समिति की एक बैठक आज जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई।
      बैठक  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में  आयोजित की गई जिसमें जनपद के समस्त शासकीय,

अर्धशासकीय ,गैर शासकीय ,संस्थाओं में पॉश एक्ट के अंतर्गत आंतरिक समिति बनाए जाने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया द्वारा एक पत्र तैयार किया गया।
पत्र में सभी कार्य स्थलों पर जहां पर भी 10 से अधिक महिला एवं पुरुष काम करते हैं वहां पर आंतरिक कमेटी गठित किया जाना अनिवार्य है इस संबंध में निर्देश जारी किए गए ।

     बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी विभाग अपने अपने कार्यस्थलों पर आंतरिक समितियां बना कर जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया को सूचित करें।

   स्थानीय शिकायत समिति अध्यक्ष डॉ मनु शिवपुरी द्वारा कहा गया कि जल्द ही इस विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा ।आज की मीटिंग में वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा एवं अधिवक्ता रश्मि उपाध्याय  भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *