मनोज ठाकुर
कोतवाली सिडकुल, हरिद्वार
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
दिनांक 31/08/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र में कुछ महिला-पुरुषों द्वारा सड़क पर सरेआम हल्ला-हुड़दंग और मारपीट की जा रही थी, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों में काफी रोष व्याप्त था।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हुड़दंग करने वाले नहीं माने। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुड़दंग करने वाले 09 आरोपियों को चिन्हित कर धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लिया। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि महिला हो या पुरुष, शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम:
- शिवम पुत्र अनिल – निवासी मंगलखेड़ा, स्योहारा, बिजनौर
- गौरव गुप्ता पुत्र गुड्डू गुप्ता – प्रगति नगर, हरदोई (उप्र)
- गौतम कश्यप पुत्र सियाराम – अर्जुन पुरवा, लखीमपुर खीरी
- शानू पुत्र गौतम – अर्जुन पुरवा, लखीमपुर खीरी
- महिला – निवासी नहटौर, बिजनौर
- शिवा कश्यप पुत्र राजू कश्यप – अर्जुन पुरवा, लखीमपुर खीरी
- ओम गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता – संपूर्णानगर, लखीमपुर खीरी
- सूरज पुत्र राजकुमार – मिश्रपुर, लहरपुर, सीतापुर
- महिला – निवासी अखेड़ा, नहटौर, बिजनौर
सभी आरोपी वर्तमान में रावली महदूद / ब्रह्मपुरी / महादेवपुरम, थाना सिडकुल क्षेत्र में रह रहे थे।
पुलिस टीम: उ0नि0 अनिल बिष्ट, का0 जितेंद्र, का0 रोहित

