हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को गति: पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में होगा कायाकल्प


हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को गति: पंतद्वीप-चमगादड़ टापू में होगा कायाकल्प

हरिद्वार। काशी और उज्जैन कॉरिडोर की तर्ज पर बन रहे हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के तहत पंतद्वीप और चमगादड़ टापू क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास कार्य प्रस्तावित हैं।

योजना के तहत पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में पार्किंग, 8 मीटर चौड़ी सड़क, फुटपाथ, वेंडिंग जोन, शौचालय और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इससे हर की पैड़ी आने वाले श्रद्धालुओं को जाम और भीड़ से राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में गंगा कॉरिडोर के तीन प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। उत्तराखंड निवेश एवं आधारभूत संरचना बोर्ड द्वारा हरिद्वार में करीब 235 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें रोडीबेलवाला का सौंदर्यीकरण, हर की पैड़ी और उत्तरी हर की पैड़ी का विकास और प्रशासनिक कॉरिडोर शामिल है। 7d12

सरकार का लक्ष्य महाकुंभ 2027 से पहले कॉरिडोर के प्रमुख कार्यों को पूरा कर श्रद्धालुओं को बेहतर, सुरक्षित और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *