हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, शिवदले स्कूल एवं गंगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मनोज thakur


राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद, शिवदले स्कूल में भव्य कार्यक्रम

हरिद्वार। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, शिवदले स्कूल एवं गंगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय मदन कौशिक जी उपस्थित रहे। उनके साथ रानीपुर विधायक आदेश चौहान जी, शिवदले स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी जी महाराज, डीपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य श्री अनुपम जग्गा जी, मयंक शर्मा जी, मनदीप ग्रेवाल जी, रवि बजाज जी, विकास तिवारी जी, संजय चौहान जी, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी जी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मेजर ध्यानचंद जी के जीवन और खेल के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *