उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 29 अगस्त 2026 को शाम 7:00 बजे लोक भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के अहम मुद्दों की समीक्षा करेंगे।


मुख्यमंत्री योगी आज शाम करेंगे VC से बड़े मुद्दों की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 29 अगस्त 2026 को शाम 7:00 बजे लोक भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के अहम मुद्दों की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री राजस्व, जनता दर्शन, लंबित राजस्व वादों, जलभराव, बाढ़, आगामी त्योहारों, विद्युत आपूर्ति और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह, राजस्व, ऊर्जा, चिकित्सा स्वास्थ्य, लोक निर्माण, कृषि, नगर विकास, आवास, पंचायती राज, परिवहन, ग्राम्य विकास, सिंचाई, खाद्य सुरक्षा, खाद्य रसद, जल निगम और पशुपालन विभाग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सभी अधिकारियों को बैठक से 15 मिनट पहले अपने स्थान पर बैठने और पूरी तैयारी के साथ भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सरकार ने खास तौर पर बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों, लंबित राजस्व मामलों, बिजली आपूर्ति और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था पर फोकस रखने को कहा है।

मुख्यमंत्री की यह समीक्षा बैठक प्रदेश प्रशासन के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें आपदा प्रबंधन, जनसमस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े तात्कालिक मुद्दों पर सीधे निर्देश जारी होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *