लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट की तरफ से दरिद्र भंजन मंदिर कनखल में पौधारोपण किया गया

मनोज ठाकुर

आज दिनांक 26 अगस्त को लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट की तरफ से दरिद्र भंजन मंदिर कनखल में पौधारोपण किया गया l

जिसमें कुछ औषधि कुछ फलदार और कुछ फूल वाले पौधे रोपित किए गएl मंदिर के पुजारी कृष्णा कुमार शास्त्री ने लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर में पौधारोपण करना बहुत पुण्य का काम होता है और संस्था को आगे भी इसी तरीके से जनहित में कार्य करते रहना चाहिए l

लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट प्राची गुप्ता के नेतृत्व में हरिद्वार शहर में हरित हरिद्वार अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा हैl संस्था के द्वारा सरकारी अस्पतालों ,विद्यालयों ,मंदिरों, पार्को व NGO आदि जगहों पर पौधारोपणरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है l प्राची गुप्ता हरिद्वार जिले में पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य कर रही हैं और लोगों से अपील कर रही हैं कि अपने आसपास खाली जगह, मैदान, पार्क आदि में एक पौधा अवश्य लगे क्योंकि एक पौधा 10 लोगों को ऑक्सीजन देता है और इससे ही हमारा हरिद्वार हरा भरा व स्वच्छ हरिद्वार बनेगाl इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी से भी वार्तालाप की की गई और उन्होंने संस्था के द्वारा किए गए कार्य की सराहना की l पौधारोपण के इस कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार शास्त्री, प्राची गुप्ता, रश्मि अग्रवाल , विमला कांडपाल, मोहित कांडपाल रेखा उपाध्याय, आशीष गुप्ता व मंदिर के अन्य पुजारी उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *