लखनऊ में मान्य मुख्यमंत्री योगी जी से मिले पूर्व सांसद एवं लोकप्रिय नेता राघव लखनपाल शर्मा जी

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री MYogiAdityanath जी से भेंट कर सहारनपुर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष सहारनपुर में यातायात को सुगम बनाने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण, तथा प्रस्तावित अन्तर्राज्यीय बस अड्डे के स्थल पर भविष्य की यातायात व्यवस्था, हाईवे कनेक्टिविटी एवं शहर के सुनियोजित विस्तार को ध्यान में रखते हुए पुनर्विचार करने का अनुरोध रखा। साथ ही सहारनपुर के समग्र विकास से जुड़े अन्य विषयों से भी उन्हें अवगत कराया।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना और सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *