उत्तर प्रदेश में नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल की गई है. राज्य में 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई है.

उत्तर प्रदेश में नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल की गई है. राज्य में 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई है.

इन नेताओं में सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और मायावती समेत कई बड़े नेताओं को सुरक्षा कवच दिया गया है. इनके अलावा भी लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं. इसमें प्रदेश सरकार के 11 मंत्री भी बुलेटप्रूफ जैकेट पाने वालों में शामिल हैं. मंत्री संजय निषाद, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ओम प्रकाश राजभर और अपर्णा यादव को भी बुलेटप्रूफ जैकेट दी गई है. इनके अलावा स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह और महेंद्र सिंह समेत कई नेताओं को सुरक्षा जैकेट मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *