सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया जागरूक“

यातायात पुलिस हरिद्वार की ओर से सेंट मैरी स्कूल में सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात, साइबर अपराधों से बचाव और नशे जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में सीओ बिपेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार तथा रेल चौकी प्रभारी ज्वालापुर सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने और नियमों का पालन करने की अपील की।

साइबर अपराधों को लेकर अधिकारियों ने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध कॉल और मैसेज से सावधान रहने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल उचित माध्यम से शिकायत करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं, नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को इससे दूर रहने और अपने साथियों व आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।अधिकारियों ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और जागरूक विद्यार्थी ही सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क पर ध्यान रखने की जरूरत है

“सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया जागरूक“
“सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया जागरूक“

“सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया जागरूक“
“सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया गया जागरूक बच्चों को नशे से दूर रहने की की गई है अपील. अवसर पर स्कूल के मैनेजर श्री जॉर्ज जी प्रधानाचार्य मीरा जी स्पोर्ट्स टीचर प्रेम चौहान बनर्जी ओर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूदा रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *