राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को एसआईटी ने क्‍लीनचिट दे दी है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट श्रीराम जन्‍मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट को सौंप दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिपोर्ट में ट्रस्‍ट के महासचिव रहे चंपत राय और सदस्‍य अनिल मिश्रा का नाम नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि चंपत राय और अनिल मिश्रा को एसआईटी ने क्‍लीनचिट दे दी है। दोनों को इस मामले में बीते 27 जून को अपने पद से इस्‍तीफा देना पड़ा था।

तीन सदस्‍यीय इस एसआईटी का गठन ट्रस्‍ट के कहने पर यूपी सरकार ने किया था। लखनऊ के मंडलायुक्‍त विजय विश्‍वास पंत की अध्‍यक्षता वाली एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी। इसके आधार पर 25 जून को अयोध्‍या के श्रीराम जन्‍मभूमि थाने में पहली एफआईआर दर्ज हुई थी। एसआईटी की रिपोर्ट के बाद अविनाश शुक्‍ला, अनुकल्‍प मिश्रा, करुणेश पांडेय, मनीष कुमार यादव, सुभाष श्रीवास्‍तव, श्रीरामशंकर यादव टिन्‍नू और लवकुश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फाइनल रिपोर्ट ट्रस्‍ट को सौंपे जाने के बाद अब इनके ऊपर कार्रवाई का रास्‍ता साफ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *