भारी बारिश के बावजूद भी शिव भक्ति कम नहीं हो रही है उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों के द्वारा ओमपुल के पास कावड़ शिविर में हजारों की संख्या में कावड़ियों को भोजन की व्यवस्था की जा रही है.

बहुत बढ़िया पहल.


सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा कावड़ शिविर का उद्घाटन

रुड़की। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आज ओम पुल, रुड़की के पास सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के अधिशासी अभियंता श्री विकास त्यागी जी द्वारा कावड़ शिविर का उद्घाटन किया गया जो सुचारू रूप से दिन-रात कावड़ियों की सेवा में लगी हुई है

उत्तर प्रदेश मध्य गंग नहर सिंचाई विभाग के स्टाफ के द्वारा कल रास्ते हो रही भारी बारिश के बावजूद कांवड़ियों की सेवा में भोजन की व्यवस्था दिन-रात की जा रही है जिससे कि शिव भक्त खुश होकर भोजन का आनंद ले रहे हैं अभी तक लगभग 5 से 10000 का कावड़ियों को भोजन की व्यवस्था की जा चुकी है.

उद्देश्य
शिविर का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को पीने का पानी, प्राथमिक उपचार, विश्राम और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। सिंचाई विभाग हर वर्ष प्रमुख कांवड़ मार्गों पर ऐसे शिविरों का आयोजन करता है।

ओम पुल क्षेत्र उत्तर प्रदेश गग नहर, रुड़की के अंतर्गत कांवड़ मार्ग का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां शिविर लगने से शिवभक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।

शिविर में उपलब्ध सुविधाएं:

  • पीने का पानी एवं ORS
  • प्राथमिक चिकित्सा
  • बैठने/आराम की व्यवस्था
  • मोबाइल चार्जिंग एवं प्रकाश की व्यवस्था
  • शुद्ध एवं स्वच्छ जलपान/भोजन की व्यवस्था

इस अवसर पर सहायक अभियंता श्री भारत भूषण जी, अवर अभियंता श्री के.के. सैनी जी, श्री हरीश जी, श्री अतुल कुमार जी, श्री पंकज पाल मित्तल, विशेष सहयोग श्री विनीत कुमार, श्री देवेंद्र कुमार, श्री राजीव त्यागी सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर का बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने लाभ उठाया और विभाग की इस व्यवस्था की सराहना की।

जय भोले 🙏


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *