कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई और रहने के खर्च को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई और रहने के खर्च को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

अब इस मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, हाउस रेंट समेत कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम कागजात दिखाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उससे पहले पीएम केयर्स का ऑडिट कराएं।

मीडिया से बात करते हुए सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, अभिजीत ने पहले ही क्लियर कर दिया है कि मोदी जी पहले अपनी डिग्री दिखाएं, हम अपनी डिग्री दिखाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा, पीएम केयर्स का ऑडिट हो जाए। उसके साथ-साथ PMNF का भी ब्योरा जारी कर दिया जाए। साथ ही बीजेपी को कहां-कहां से फंडिंग मिलती है। उसकी भी जानकारी सार्वजनिक की। फिर हम भी कागज दिखाने के लिए तैयार हैं। लेकिन कागज उनको भी दिखाना पड़ेगा, अगर हमसे कागज मांगा जा रहा है तो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *