मनोज ठाकुर
कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की सभी शिवभक्तों द्वारा की जा रही है सराहना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए बेहतर इंतजाम, शिवभक्तों ने जताया आभार
हरिद्वार 02 अगस्त 2026
कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार एवं हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से किए गए इंतजामों की शिवभक्त जमकर सराहना कर रहे हैं।
देश के विभिन्न राज्यों से हरिद्वार पहुंच रहे कांवड़ियों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस बार यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।
दिल्ली से आई कावड़िया संतोष पांचाल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे दूसरी बार कांवड़ यात्रा पर आई हु, इस बार हरिद्वार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की है कांवड़ियों के लिए ,जिसपर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया है।
जिला मुजफ्फरनगर से आए शिवभक्त मोनू ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने इस बार बहुत अच्छी व्यवस्था की है कांवड़ियों के लिए ,उन्होंने कांवड़ियों के लिए अलग से कांवड़ यात्रा मार्ग बना दिया है,जिसमें बिजली ,पानी, शौचालय की व्यवस्था की गयी है ,उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जी आभार व्यक्त किया ,कांवड़ियों को अच्छी सुविधा देने के लिए।
राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा कावड़ियों के लिए इस बार सभी व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं बेहतर की गई है,जिसमें पीने के लिए पानी, शौचालय साफ सफाई की व्यवस्था के साथ ही कांव लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश के दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे संजय कुमार ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस बार हरिद्वार में कांवड़ियों के लिए जगह जगह मेडिकल कैंप लगाए गए है जिसमें पीने के लिए पानी, शौचालय तथा सभी व्यवस्थाएं अच्छी तरह से की गई है।जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
गुहाना जिला सोनीपत से हरिद्वार जल लेने पहुंचे दीपक ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा शिवभक्तों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है,तरह शिवभक्तों के लिए अलग से कांवड़ पटरी मार्ग का बनाया है,जिसमें पीने का पानी,शौचालय, भंडारे की व्यवस्था है ,रात को लाइट की भी व्यवस्था है कांवड़ियों के लिए ,जिसके लिए उन्होंने शिवभक्तों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
शिवभक्तों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया है। यात्रा मार्गों पर पेयजल, चिकित्सा सुविधा, आवागमन और कांवड़ियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। सरकार और प्रशासन की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर कांवड़िये भी सहयोग और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी करने का संदेश दे रहे हैं। साथ ही जिला प्रशासन एवम् राज्य सरकार द्वारा शिवभक्तों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवम सुविधाओं सहारना करते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

