खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के अनुपालन  एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कांवड़ मेला-2026 के दौरान विशेष निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

कांवड़ मेला-2026: खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान जारी, 79 खाद्य नमूनों की जांच, 09 नमूने पाए गए अधोमानक

हरिद्वार 02 अगस्त 2026

            खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के अनुपालन  एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कांवड़ मेला-2026 के दौरान विशेष निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।


सहायक आयुक्त (खाद्य)/अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में रविवार को बैरागी कैंप क्षेत्र एवं ऋषिकुल से प्रेम नगर आश्रम कांवड़ पटरी मार्ग पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया तथा खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
             उपयुक्त खाद्य विश्लेषणशाला उत्तराखण्ड बीरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संचालित मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से मिठाई, तेल, डेयरी उत्पाद, पेय पदार्थ, पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर सहित  तैयार भोजन एवं विभिन्न खाद्य पदार्थों के 79 नमूनों की मौके पर जांच की गई। इनमें से 09 नमूने अधोमानक पाए गए, जिनको संबंधित प्रतिष्ठानों से जब्त कर मौके पर ही नष्ट करे गये। जिनके संबंध में संबंधित प्रतिष्ठानों को मौके पर ही नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।


इसके अतिरिक्त मोबाइल प्रयोगशाला द्वारा जन-स्वास्थ्य की दृष्टि से खाने योग्य तेल की गुणवत्ता की जांच, खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच तथा स्वच्छता मानकों का परीक्षण भी किया गया।
        अभियान के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा एवं योगेंद्र पांडे  के नेतृत्व में बैरागी कैंप क्षेत्र में 22 खाद्य प्रतिष्ठानों तथा ऋषिकुल से प्रेमनगर आश्रम तक कांवड़ पटरी मार्ग पर लगभग 31 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।अभियान के दौरान दुग्ध  प्रदत्त के 02 नमूने,मसालो के 02 नमूने तथा खाद्य तेल का 01 नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला को भेजा गया।
         इसके अतिरिक्त दूसरे अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा रुड़की के नहर कांवड़ पटरी पर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों के 30 निरीक्षण किये गए तथा खाद्य प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट,खाद्य पंजीकरण संख्या को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।01 प्रतिष्ठान बिने लेबल की 06 सॉस की बोतले पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। उन्होंने प्रतिष्ठानों को रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, खाद्य पंजीकरण/अनुज्ञप्ति प्रदर्शित रखने तथा स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


     वहीं, प्रयोगशाला जांच हेतु मिठाई के दो, गुलाबजामुन के दो तथा खाद्य तेल का एक नमूना एकत्र कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।


        वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने आज कांवड़ मेला मार्ग पर चंडी देवी मंदिर से गैण्डीखाता तथा रघुनाथ मॉल से टोल प्लाजा बहादराबाद तक स्थित अस्थायी एवं स्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 26 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई, 4 खाद्य नमूने प्रयोगशाला परीक्षण हेतु लिए गए तथा लेबलिंग एवं पैकेजिंग नियमों के उल्लंघन पर 3 विनिर्माण इकाइयों को नोटिस जारी किए गए।
        खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *