उत्तराखंड का बागेश्वर जिला आपदा और भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील है। बीते कई दिनों से बागेश्वर में भारी बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है। इस समय जिले की कमान यंगेस्ट डीएम IAS अपूर्वा पांडे के कंधो पर हैं।

जो कि खुद फील्ड में उतरकर हर मोर्चा संभाले हुए नजर आ जाती हैं।

अपूर्वा पांडे मूल रूप से उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली है। पंतनगर से बीटेक करने के बाद बाद अपूर्वा ने 2017 की UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 39वीं रैंक हासिल की थी। महज 23 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन परीक्षा पास कर अपूर्वा ने रिकॉर्ड भी बनाया साथ ही 30 साल की उम्र में प्रदेश की सबसे युवा कलेक्टर बनने का भी कीर्तिमान स्थापित किया। अपूर्वा पाण्डे ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा बिना किसी कोचिंग के पास की। अपूर्वा ने सेल्फ स्टडी और कड़ी मेहनत के दम पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2017 में ऑल इंडिया 39वीं रैंक हासिल की। वह उत्तराखंड की भी टॉपर रही हैं। इस तरह वे युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *