भारतीय सेना में चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अग्निवीरों को गृह मंत्रालय ने बड़ी राहत दे दी है।

भारतीय सेना में चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अग्निवीरों को गृह मंत्रालय ने बड़ी राहत दे दी है।

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को संसद में एक सवाल के जवाब में बताया कि रिटायर हो चुके अग्निवीरों को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल और राइफलमैन के पदों पर भर्ती में 50% आरक्षण मिलेगा।

मंत्रालय ने लिखित जवाब में कहा कि फोर्सेज में शामिल होने वाले अग्निवीरों को भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से छूट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *